फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों ने सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलाें में मना क्रिसमस, सांता ने बांटे उपहार
विज्ञापन


सीतापुर। क्रिसमस डे की धूम शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में दिखाई दी। इस दिन स्कूलों में बच्चों ने सांता क्लाज की ड्रेस पहनकर एक दूसरे को उपहार भेंट किए।

वहीं प्रभु यीशु के जन्मदिन के आगमन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बाजारों में भी रौनक दिखने लगी हैं। शहर के प्रमुख गिरजाघर भी सज गए हैं।

क्रिसमस डे में भले ही अभी दो दिन बाकी हों, लेकिन इसकी रौनक अभी से दिखने लगी है। शनिवार को शहर के नैपालापुर स्थित सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज में प्रभु यीशु का जन्म पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां सजाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले ईश्वर तेरी वंदना करूं, आराधना करूं पर प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया।

प्रभु यीशु के स्वागत के लिए मंगल गीतों की शृंखला कैरल गायन के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रभु ईशा मसीह के जन्म पर आधारित नाटिका मंचन भी किया गया।

प्राचार्य फादर डेनी ने कहा कि आज जहां चारों ओर अशांति एवं वैमनस्य है उसे हम ईसा मसीह के आदर्शों पर चलकर समाप्त कर सकते हैं। हमें उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने स्वयं कष्ट सहकर मानव जाति को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया और सांसारिक कष्टों से मुक्ति दिलाई। प्राचार्य फादर डेनी एवं इंस्टीट्यूट के प्राचार्य फादर जोसेफ द्वारा क्रिसमस का केक काट कर वितरित किया गया।

सांता क्लाज ने समारोह में आकर हर्षोल्लास के साथ उपहार वितरित किए। इसी प्रकार अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज में क्रिसमस-डे मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने क्रिसमस ट्री झांकियां सजाई।

इसके बाद विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका मंजू जिंदल और प्रधानाचार्य लवकुश पाठक ने सभी बच्चों को बधाई दी।

इसी प्रकार सुमित्रा मांटेसरी स्कूल में क्रिसमस कॉर्निवाल का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन रोहन मेहता ने केक काटकर किया।

लखनऊ से आईं आक्षी मेहता ने बच्चों की माताओं को केक बनाना, कप केक की सजावट व क्रिसमस ट्री की सजावट कराने की विधि सिखाई।

उसके बाद सांता क्लॉज ने बच्चों को ढेर सारे उपहार वितरित किए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दीपक झींगरन, एसपी सिंह, रजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार शहर के पीएन सहगल मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया। नन्हे मुन्ने नौनिहालों ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर प्रभु यीशु का धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनको देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। लहरपुर के सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस ट्री को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां व मिठाई वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें