फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे व सर्द हवा ने कराया सिहरन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे व सर्द हवा ने कराया सिहरन का अहसास
विज्ञापन


सीतापुर। कोहरे व धुंध के साथ सर्दी ने लोगों को ठंड का अहसास करने लगा। सुबह व शाम के पारे में गिरावट से ठंड का आगाज होने लगा है। बुधवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही।

सर्द हवा ने कंपकंपी का अहसास कराया तो लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। कोहरे की वजह से 50 मीटर की दूरी तक भी देख पाना मुश्किल था। लिहाजा, वाहनों की हेड लाइटें जलने के बाद भी रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से रेंगते नजर आए। स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान दिखे। सुबह 8:30 बजे कोहरा छंट गया और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन धूप में गर्माहट महसूस नही हुई।

न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम ने बुधवार की सुबह अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सर्द हवाएं सिहरन का अहसास कराती रहीं। कोहरा इस कदर घना था, कि 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नही आ रहा था। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की स्पीड थम गई।
विज्ञापन


हेड लाइट जलाकर भी वाहन बामुश्किल रेंगकर आगे बढ़ पा रहे थे। मजदूरों, नौकरीपेशा को सुबह घर से निकलने पर कोहरे व ठंड का सामना करना पड़ा।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह में सर्दी बढने के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें