फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह निकायों में 115 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
11 निकायों में 115 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को जिले में 95 नामांकन बिके। यहां के 11 निकायों में अध्यक्ष के 24 तथा सभासद के 71 परचे खरीदे गए।

सीतापुर पालिका अध्यक्ष के 12 दो परचे बिके। जबकि सभासद के 22 परचों की बिक्री की गई। हरगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष के 1 तथा सभासद के 19 परचे खरीदे गए।

खैराबाद पालिका में सभासद के 6 नामांकन पत्र बिक्री हुई। लहरपुर तहसील में नगर पालिका लहरपुर में अध्यक्ष के एक व सभासद के 3 लोगों ने परचे खरीदे।

नगर पंचायत तंबौर में अध्यक्ष के एक व सभासद के 14 परचे बिके। बिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के 4 परचे बिके। जबकि सभासद के 10 परचों की बिक्री हुई।

मिश्रिख-नैमिषारण्य पालिका अध्यक्ष के 1 परचे बिके। जबकि सभासद के 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत महोली में अध्यक्ष 4 व सभासद के 5 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका महमूदाबाद में सभासद के 14 परचे बिके। नगर पंचायत पैंतेपुर में सभासद के छह परचों की बिक्री की गई। नगर पंचायत सिधौली में सभासद के 4 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें