नाली तोड़ने से मना करने पर पीटा
सकरन। थाना इलाके में नाली तोड़ने से मना करने पर प्रधान ने अपने सहयोगियों संग मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सकरन के लखनियापुर निवासी श्यामू ने दो हाथ जगह छोड़कर अपना मकान बनवाया था। बीते दिनों ग्राम प्रधान पैकरमा व उसका साथी छोटू आदि जबरन श्यामू की नाली तोड़ने लगे।
इस पर श्यामू ने मना किया तो उक्त दोनों लोगों ने मिलकर श्यामू की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर श्यामू को छुड़ाया। पीड़ित श्यामू ने इस संबंध में प्रधान व उसके साथी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।