सामान्य चयन परीक्षा में रविवार को अमीन, अहलमद पद के लिए 9856 में से 5846 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4010 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
उधर, नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेट केंद्रों का भ्रमण करते नजर आए। रविवार सुबह से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। पहली पाली सुबह 10 से 12.30 बजे तक व दूसरी पाली 1.30 से से 2.30 बजे तक परीक्षा कराई गई।
परीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार दीक्षित ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस राजा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अमीन-अहलमद सामान्य चयन परीक्षा में 4010 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।