फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख बोरी खाद उपलब्ध, ऑनलाइन कराएं बुकिंग : डीएओ

Tue, 21 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में खाद का 4,08,616 बोरी स्टॉक उपलब्ध है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने इसका आंकड़ा सार्वजनिक किया। उन्होंने किसानों से ऑनलाइन एप के माध्यम से खाद की बुकिंग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील भी की है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जिले में स्थापित उर्वरक केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यूरिया, डीएपी और एनपीके की बड़ी मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कुल 1166 प्रतिष्ठानों पर 1,45,288 बोरी यूरिया उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि 619 प्रतिष्ठानों पर 54,400 बोरी डीएपी और 828 प्रतिष्ठानों पर 1,13,960 बोरी एनपीके मौजूद है। इसके अतिरिक्त जिले में कुल 137 समितियां हैं। इनमें से 136 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इन समितियों पर भी खाद की उपलब्धता है।
विज्ञापन


आगे बताया कि साधन सहकारी समितियों पर 64,688 बोरी यूरिया, 21,320 बोरी डीएपी और 8,960 बोरी एनपीके उपलब्ध है। किसानों की सुविधा के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर मोबाइल एप भी सक्रिय है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे अपनी जमीन और फसल की जरूरत के अनुसार खाद की बुकिंग कर सकते हैं।

यह सुविधा न केवल समय की बचत करती है, बल्कि किसानों को यह भी जानने में मदद करती है कि किस दुकान पर कौन सा उर्वरक उपलब्ध है। इससे वे आसानी से अपने नजदीकी केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




समस्या पर कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें कॉल
-निजी क्षेत्र (जिला कृषि अधिकारी कार्यालय) : 8127235550, 8127999671
-सहकारी क्षेत्र (सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता): 9956861979, 9648111311
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें