फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डाक चौपाल में खोले 380 बचत खाते

Sat, 27 Jul 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। उत्तरी उपमंडल की ओर से पक्का तालाब तीर्थ पर शनिवार को डाक चौपाल लगी। डाक अधीक्षक ने डाकपालों को निर्देश दिए कि जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को उनके दरवाजे तक पहुंचाएं। इसमें 380 बचत और सुकन्या समृद्धि योजना के 25 खाते खोले गए।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने कहा कि आम जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को उन तक सुगमता से पहुंचाई जाएं। उन्होंने रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट बुकिंग, आधार, बचत बैंक और डोर-टू-डोर पहुंचाई जाने वाली इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा, बीमा और जनरल बीमा, सुकन्या समृद्धी व किसान सम्मान निधि के तहत वितरित की जाने वाली राशि और सीएससी सेवाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों और कर्मचारियों को इन सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। सहायक डाक अधीक्षक उत्तरी उपमंडल जेपी त्रिवेदी ने डाक कर्मचारियों को व्यवसाय के लिए प्रेरित किया। मंडलीय दफ्तर के अतुल शर्मा ने डाक कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी दी। डाक सहायक उत्तरी उपमंडल अमन मिश्रा, डाक सर्वेक्षक सत्येंद्र सिंह व विनोद कुमार ने भी संबोधित किया। डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि डाक चौपाल में 380 बचत खाते, सुकन्या समृद्धि योजना के 25 खाते व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 17 खाते खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें