फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 3644 बीएलओ करेंगे सूचियों का पुनरीक्षण

Fri, 07 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। यह कार्य 3644 बीएलओ की ओर से किया जाना है। वह मतदाताओं को 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाता इसे भरकर उन्हें इसी अवधि में वापस करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर शुरू किया गया है। 2389 मतदान केद्राें पर 3644 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ नियुक्त किया गया है। इनकी ओर से एसआईआर की शुरुआत की गई है। कार्य सही ढंग से सुचारु रूप से कराने के लिए 369 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जिससे बीएलओं की समस्याओं का समाधान भी किया जा सके। संबंधित बीएलओ मतदाता के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। उन्हें गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं।
बीएलओ को संबंधित दस्तावेज आदि उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन दफ्तर से सामग्री तहसीलों को भेजी गई है। पांच दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक दावा और आपत्तियां दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें