फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा

Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। रामपुर खेवटा के करीब खेत में बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम को तेंदुए के ताजा पग चिह्न मिले हैं। पिछले चार दिनों में यहां से दो किमी के दायरे में तीन बार तेंदुए के पग चिह्न मिलने के बाद अब वन विभाग ने रामपुर खेवटा के करीब तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगा दिया है। मिश्रिख वन रेंज में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से उबर नहीं पा रहे हैं। किसी भी आहट पर लोग सहम जाते हैं। पिछले 11 दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में टहल रहा है। इस बीच अलग-अलग गांवों के लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा भी किया। खेतों में लगातार मिल रहे पग चिह्न के बाद भी कॉम्बिंग में जुटी वन विभाग की टीम तेंदुए का सुराग लगाने में विफल रही।
विज्ञापन

बुधवार को राजपुर के पास गन्ने के खेत में तेंदुआ देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा हो जाने से तेंदुए को पकड़ नहीं पाई। टीम ने रात भर निगरानी भी की लेकिन इस बीच तेंदुआ किधर निकल गया , इसका पता निगरानी में जुटी टीम को नहीं चल सका।
वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कॉम्बिंग के दौरान बिराहिमपुर और रामपुर खेवटा के करीब खेतों में तेंदुए के ताजे पग चिह्न पाए गए। तीन दिन पहले भी रामपुर खेवटा के आसपास पग चिह्न मिले थे। इसके बाद पिंजरा लगाने की कवायद शुरू की गई। उधर, तेंदुए की चहलकदमी से खौफजदा ग्रामीण रात जागकर काट रहे हैं। बच्चों को अकेले स्कूल भी नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें