फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ले के 35 पैकेट मिले एक्सपायर्ड

Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरामद हुआ माल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को बिसवां व मिश्रिख में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। बिसवां में एक किराने की दुकान पर गुलाब जामुन मिक्स पाउडर के 35 पैकेट एक्सपायर्ड मिले। इसे टीम ने तत्काल नष्ट कराया। सोयाबीन का नमूना भरा गया।
विज्ञापन


मिश्रिख से एक आइस का नूमना लिया गया। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया डीएम ने निर्देश पर सोमवार को जिले में छापेमारी अभियान चलाया गया।

बिसवां में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में मोहल्ला सेठगंज जहांगीराबाद रोड स्थित पंकज कुमार श्रीवास्तव के किराने की दुकान पर छापा मारा गया। यहां पर सोयाबीन में मिलावट होने की आशंका लगी। इस पर टीम ने  एक नमूना भरा। गोदाम को चेक करने पर वहां पर गंदगी मिली।
विज्ञापन


गुलाम जामुन मिक्स पाउडर के 35 पैकेट एक्सपायर्ड मिले, जिन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। व्यापारी को लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी। मिश्रिख में खाद्य सुरक्षाधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने नेतृत्व में नहर चौराहे पर अभियान चला। यहां पर खुले में कटे बिक रहे करीब 30 किलो खरबूजा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें