फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिविर में 3.5 लाख वसूला बकाया बिल

Mon, 21 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
​शिकायत दर्ज कराते उपभोक्ता।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बकाया बिजली बिल की अधिक वसूली करने के उद्देश्य से रविवार को लगे मेगा शिविर में 3.5 लाख रुपये की वसूली की गई। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान उपभोक्ताओं के बिलों की खामियों को दुरुस्त करते हुए उन्हें संतुष्ट किया गया।
विज्ञापन


बड़ागांव चौराहे पर रविवार को अधिशासी अभियंता यदुवेंद्र यादव की मौजूदगी में मेगा शिविर लगा। इसमें उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कैंप में पहुंचे अधिकांश उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए बताया कि बिल में खामियां दुरुस्त कराने के लिए उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं।

बार-बार उपकेंद्र के चक्कर लगाने के बाद भी बिल में संशोधन नहीं हो रहा है। उपकेंद्र के कर्मचारी टालमटोल करते हुए अगले दिन आने की बात कह कर टरका देते हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि महोली में कैंप के दो काउंटरों पर 95 शिकायतें आईं, जिसमें 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। 3.5 लाख का बकाया बिल जमा कराया गया। शिविर में अवर अभियंता राकेश सिंह, अतुल प्रजापति, अमित कुमार, प्रभात शर्मा, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें