खैराबाद में रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। संवाद
खैराबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड राजस्थान और टोयोटा इंडिया लखनऊ की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 1063 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 327 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
टोयोटा इंडिया कंपनी ने 17 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिए। इनमें तीन अभ्यर्थियों को लखीमपुर खीरी वर्कशॉप, 10 को सन्नी टोयोटा लखनऊ और चार को बरेली वर्कशॉप में नियुक्ति मिली। वहीं, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड राजस्थान ने लिखित परीक्षा के बाद 310 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चुना। कंपनी प्रतिनिधि रूपेश वत्स की मौजूदगी में देर शाम तक साक्षात्कार चलते रहे। प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप ने बताया कि साक्षात्कार देर रात तक जारी रहेंगे।