फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना, कचरी सहित 32 नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मोबाइल फूूड टेस्टिंग वैन ने जिले की चार तहसीलों में 144 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। जांच में 32 नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने महोली, मिश्रिख व नीमसार में खाद्य पदार्थों की जांच की। इन स्थानों से हरी चटनी, धनिया, गरम मसाला, गोंद के लड्डू, दही, मिठाई, पानी, दूध सहित 57 नमूनों की जांच की।
हैंडपंप के पानी के दो नमूने, पोला कचरी, धनिया व गरम मसाले का एक-एक नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इसके बाद वैन ने सिधौली व महमूदाबाद में जांच की।
सिधौली में वैन के खाद्य विशेषज्ञों ने 43 पदार्थों की जांच की। जांच में पानी के तीन नमूने, मसालों के चार, चांदी के वर्क का एक, दूध का एक, चाय की पत्ती का एक नमूना मानक फेल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 उपभोक्ताओं व खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महमूदाबाद में 44 खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच की, जिसमें पानी के 14 नमूने, छेना मिठाई का एक, काली मिर्च का एक व पानी बतासा का एक नमूना फेल पाया गया।
अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार, अजय कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा, कुसुम सिंह व प्रेम कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें