फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 32 अफसर राशन की दुकानों का करेंगे निरीक्षण

Sat, 01 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम ने 32 अधिकारियों को राशन की दुकानों की जांच के लिए नामित किया है। किस दुकान का कब निरीक्षण किया जाएगा। इसकी जानकारी संबंधित अफसर को एसएमएस से दी जाएगी। प्रत्येक अफसर माह में तीन दुकानों का निरीक्षण करेंगे। स्थलीय जांच के दौरान ही विभाग के एप पर संबंधित डाटा फीड किया जाना है। साथ ही जांच रिपोर्ट भी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डा. राजागणपति आर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत 32 जिला स्तरीय अफसरों को राशन की दुकानों की जांच के लिए नामित किया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित अफसरों को प्रशिक्षण जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से दिया जाएगा। प्रतिमाह संचालित दुकानों में से पांच फीसदी दुकानों का एनआईसी द्वारा रैंडम आधार पर चयन किया जाएगा। निरीक्षण नामित अफसरों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें