फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो दिन में अध्यक्ष पद के लिए बिके 32 नामांकन पत्र

Mon, 21 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद व मिश्रिख नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में रविवार को किसी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। हालांकि दो दिन में 32 नामांकन पत्र बिके हैं। मतदान 11 अगस्त को होगा।
विज्ञापन


महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के रविवार को आठ पर्चे बिके। किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रमाशंकर वर्मा ने दो, संजय वर्मा ने दो, रितेश रस्तोगी ने दो, मनु रस्तोगी ने एक, मृगांक वर्मा ने एक पर्चा खरीदा। शनिवार को 19 पर्चे बिके थे। दो दिनों में 27 पर्चे बिके।
पहले दिन शनिवार को भाजपा नेता अंकुश राज विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पांच नामांकन पत्र बिके। रविवार को किसी ने नामांकन पत्र न खरीदा न ही नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें