फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला से शोहदों ने की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Mon, 21 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। छेड़छाड़ जैसे मामलों में भी पुलिस संजीदा नहीं दिखती है। इसी कारण आरोपियों का हौसला बढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही नगर के एक मोहल्ले में हुआ। यहां नौ जुलाई को एक महिला के साथ मनचलों ने छेड़ाछाड़ की। विरोध करने पर पीट दिया। घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी की फटकार के बाद शनिवार को लहरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के अनुसार वह जब सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती थी, तब उसे जोशीटोला निवासी राजेश, करुणेश व भूरे बुरी नीयत से देखते थे। यह लोग आए दिन छेड़ते और फब्तियां कसते थे।
विज्ञापन


जब विरोध किया तो आरोपियों ने नौ जुलाई को शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गालियां दीं। विरोध करने पर उसे व उनकी मां को पीटते हुए घर में ईंट-पत्थर चलाए। घटना के समय घर पर पीड़िता व उनकी मां ही थीं।

स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनके हौसले बढ़ गए। डर के कारण घर से अकेले निकलना भी दूभर हो गया है। पीड़िता ने एसपी अंकुर अग्रवाल से मामले की शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद केस दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें