फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3175 कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। टीकाकरण के तहत गुरुवार को 3175 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। 1864 लोग टीकाकरण से दूर रहे। शुक्रवार को फिर से इन्हीं केंद्रों पर टीकाकरण होगा। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। उसके बाद 22 जनवरी को टीकाकरण हुआ था। अब गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में 23 केंद्रों पर 42 सत्रों में टीकाकरण की शुरुआत हुई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आंख अस्पताल, हिन्द अस्पताल अटरिया, सहित जिले की सभी 19 सीएचसी सहित 23 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। मोबाइल पर एक दिन पहले ही कोरोना योद्धाओं का मैसेज आ गया था।
वे मैसेज के अनुसार अपने निर्धारित केंद्र पर समय से पहुंच गए। गेट पर खड़े कर्मी ने लिस्ट से उनके नाम का मिलान किया। उसके बाद उनको अस्पताल के अंदर जाने दिया। कुछ देर तक वेटिंग रूम में बैठाए जाने के बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

वहां पर वैक्सीन लगाई गई। इसके आधे घंटे तक उन्हें आब्जर्वेशन रूम में बैठाया गया। इसके बाद घर जाने की अनुमति दी गई। यह सिलसिला पूरे जिले में शाम पांच बजे तक चलता रहा। गुरुवार को 5039 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया था, जिसमे 3175 ने पहुंचकर वैक्सीन की पहली खुराक ली। अब इनको 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। करीब 63 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
4175 लोगों को आज लगेगी वैक्सीन
शुक्रवार को जिले के 23 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दिन 4175 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया है। टीकाकरण को लेकर सभी केंद्रों पर पहले से ही वैक्सीन पहुंच चुकी है। इस दिन गैरहाजिर रहने वाले योद्धाओं को कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। इस दिन छूटे योद्धाओं के लिए बाद में टीकाकरण के लिए तिथियां घोषित की जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्रों पर लगवाई वैक्सीन
महमूदाबाद स्वास्थ्य केंद्र में 84 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसी तरह सिधौली में 106, बिसवां में 109, रेउसा में 113, परसेंडी में 118, जिला महिला अस्पताल में 64, लहरपुर में 125, मछरेहटा में 144, कसमंडा में 149, हरगांव में 150, मिश्रिख में 142, एलिया में 163, महोली में 148, आंख अस्पताल में 84, सांडा में 170, रामपुर मथुरा में 176, हिन्द मेडिकल कॉलेज अटरिया में 188, गोंदलामऊ में 191, पिसावां में 85, तंबौर में 196, पहला में 202, खैराबाद में 165 व जिला अस्पताल में 103 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया।
कोरोना के मिले चार और मरीज
जिले में कोरोना की रफ्तार काफी हद तक नियंत्रित हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को महज चार लोग पॉजिटिव हुए है। इनको इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में इस समय 22 केस एक्टिव है। तीन मरीज एलटू अस्पताल में भर्ती है। 13 होम क्वारंटीन है। 81 की मौत हो चुकी है।
जिले में दो दिन तक चलने वाले टीकाकरण का पहला दिन शानदार रहा। सभी केंद्रों पर कोरोना योद्धाओं ने समय से पहुंचकर वैक्सीन लगवाई है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें