फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। चुनाव ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के थाना फरिहा अंर्तगत खैरगढ़ निवासी होमगार्ड रघुवीर सिंह चुनाव ड्यूटी करने विधानसभा सिधौली के नरोत्तम नगर पोलिंग बूथ पर आए थे। रविवार शाम करीब चार बजे उसे उल्टियां शुरू हो गई।

साथी कर्मियों द्वारा होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात हालत में सुधार न देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें