महोली (सीतापुर)। एक युवक को फेसबुक पर ईवीएम के साथ सेल्फी अपलोड करना महंगा पड़ा। जानकारी पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कुसैला निवासी उमाकांत वर्मा ने वोट डालने के दौरान ईवीएम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
सोशल मीडिया पर ईवीएम के साथ सेल्फी चर्चा का विषय बन गई। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया उमाकांत वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।