फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ की घटना
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद थाना इलाके के भुइयां ताली तीर्थ में सोमवार को बिसवां के युवक की डूबकर मौत हो गई। वह यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आया था। स्नान करते समय गहरे पानी में चला। शोरशराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तीर्थ में डूबे युवक की तलाश की।

बाहर निकालने के बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर परिवारीजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बिसवां कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी राजकमल जोशी (20) पुत्र सुधीर कुमार जोशी इन दिनों खैराबाद के जोशी टोला निवासी अपने रिश्तेदार डॉ. अरुण कुमार जोशी के यहां आया था। सोमवार की सुबह वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ पड़ोस के भुइयां ताली तीर्थ में स्नान करने गया था। तीर्थ में गहरे पानी में जाकर वह डूबने लगा।

इस पर उसके साथियों ने शोर मचाया। लोग पहुंचे। साथ ही पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से राजकमल को तीर्थ से ढूंढ निकाला। उसे जिंदा समझकर पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। उनकी मांग पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को उनके हवाले कर दिया।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
लहरपुर। कोतवाली इलाके में पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सकरन क्षेत्र के केवलपुर मजरा महाराज नगर गांव निवासी कपिल कुमार (26) पुत्र भारत प्रसाद मोटर साइकिल पर सवार होकर लहरपुर से अपने घर जा रहा था।

जब वह लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर रूढा भवनाथपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से जा रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चैंपियन लाल ने बताया कि पिकअप चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें