फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते एक कारखाना में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों से कारखाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सकरन इलाके के गोडिय़नपुरवा चौराहे पर स्थित संकटा प्रसाद का वेल्डिंग का कारखाना लगा है। बताया जाता है कि यहां वेल्डिंग मशीन चल रही थी। इस बीच मशीन में आग लग गई। कारखाना में आग लगते देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कारखाने में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। कारखाना मालिक के अनुसार इस घटना में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


लपटों में तीन आशियाने जले
तंबौर (सीतापुर) थाना क्षेत्र में आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इलाके के ग्राम अकबरपुर मजरा धोबियनपुरवा निवासी जोखे के घर पर देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।

कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गई और पड़ोस के इंद्रेश, छैलबिहारी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ितों के मुताबिक, आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें