फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने वाले जानवर का नहीं मिला कोई सुराग, नागरिकों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग का दावा हमला करने वाला जंगली जानवर नहीं बल्कि पालतू सुअर
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में घर में घुसकर जंगली जानवर द्वारा एक वृद्धा पर हमला करने की घटना के बाद से स्थानीय नागरिक खौफजदा हैं। आलम यह है कि लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर रखा है। उधर, वन विभाग की टीम को कॉम्बिंग के बाद भी जानवर का कोई सुराग नहीं मिला। फॉरेस्टर का दावा है कि हमला करने वाला जंगली जानवर नहीं बल्कि पालतू सुअर है।

नगर के मोहल्ला बेहटी में रहने वाली रामवती (60) पत्नी मिश्रीलाल सोमवार शाम अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच चारदीवारी फांदकर एक जंगली जानवर भीतर पहुंच गया और वृद्धा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोरगुल मचने पर जानवर भाग गया। घायल वृद्धा को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


बताते हैं, हमला कर भाग रहे जंगली जानवर ने अंबरसरांय निवासी श्रीधर पांडेय की पत्नी को भी शिकार बनाया, मगर वह बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम देर रात तक इलाके में कॉम्बिंग करती रही। लेकिन हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी लोग इस कदर भयभीत नजर आए कि बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। फॉरेस्टर गिरीश पाल सिंह ने बताया कि जानवर लक्ष्छन नगर की ओर भाग गया है। क्षेत्र में उसकी तलाश जारी है। उनका दावा है कि हमला करने वाला जंगली जानवर नहीं बल्कि पालतू सुअर है, जिसके दांत बाहर निकले हैं। किसी कारणवश उसने हमला कर दिया। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें