फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में बनेगा प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पोस्टमार्टम हाउस में अब लोगों को गर्मी, जाड़ा व बरसात में खुले आसमान तले प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। वो प्रतीक्षालय में बैठकर इंतजार कर सकेंगे। इसके लिए वहां सीतापुर सांसद की निधि से प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस विभाग को दी गई है। इस पर करीब 4.29 लाख रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पहले जिला कारागार के पीछे पोस्टमार्टम होता था। मगर अब शहर के बाहर इलसिया पार्क के समीप पोस्टमार्टम हाउस बनवाया गया है। पर वहां कोई प्रतीक्षालय न होने के कारण लोगों को जाड़ा, गर्मी व बरसात में खुले आसमान तले खड़े होना पड़ता है।

इसे देखते हुए सांसद राजेश वर्मा ने अपनी निधि से प्रतीक्षालय बनवाने का फैसला लिया है। आरईएस से करीब 4.29 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि, जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस में प्रतीक्षालय बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें