फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी ...

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गणेश महोत्सव के तहत रविवार को जिले भर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते व अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... आदि जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला होली नगर, गुड़ियन टोला, मुंशीगंज, विजयलक्ष्मी नगर, लोहारबागर, आर्यनगर, नई बस्ती, होली नगर, दुर्गा पुरवा व आलम नगर सहित शहर के लालबाग में बिराजे लंबोदर दोपहर दो बजे डीजे के साथ चल पड़े। भक्तों ने मुख्य बाजार में हांडी फोड़कर विर्सजन यात्रा का शुभारंभ किया। सभी एक-दूसरे के गणपति को लेकर कतारबद्ध हो गोपालघाट पहुंचे जहां पर आरती कर जमकर जयकारे लगाते हुए गणपति को विसर्जित किया।

जहांगीराबाद में शिव मंदिर से भगवान गणपति की विशालकाय प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर डीजे व बैंडबाजों और भांगड़ा की धुनों पर नाचते-गाते, अबीर गुलाल उड़ाते भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली। कस्बे का भ्रमण करते हुए यात्रा नदी तट पर पहुंची जहां देर शाम विधिविधान से पूजन-आरती करके जयकारों के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय व थाने के कई उपनिरीक्षक और आरक्षियों के साथ पूरे समय मौजूद रहे। सिधौली कस्बे में भी प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई।

नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा भटपुर घाट पहुंची। वहां पूजन-अर्चन के बाद गणेश प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद जैन, हरजीत सलूजा, विक्की रस्तोगी, दीपक गुप्ता, परितोष जैन व बूटा त्रिवेदी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

शहर के आलम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में बिराजे गजानन का भक्तों द्वारा 101 किग्रा लड्डू का भोग लगाया गया। इसके बाद इसी का प्रसाद शोभायात्रा के दौरान लोगों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें