फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे दो बच्चे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों में एक बच्चा बाराबंकी जिले का निवासी
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों ममेरे भाई हैं। ये हादसा उनके खेलते समय तालाब में गिरने से हुआ। दोनों के शव दोपहर बाद तालाब में उतराते हुए मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से दोनों शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया है।

जान गंवाने वालों में एक बच्चा बाराबंकी जिले का निवासी था। दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बाराबंकी के सूरतगंज निवासी अशफाक की ससुराल बिसवां के मोहल्ला मियागंज में है। कुछ दिन पूर्व अशफाक का पुत्र निहाल (5) अपने मामा कमरुद्दीन के घर बिसवां के मियागंज आया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि यहां पर कमरुद्दीन के घर से कुछ दूरी पर ही एक तालाब है। गुरुवार की दोपहर निहाल अपने ममेरे भाई कमरुद्दीन के पुत्र अनस (4) के साथ खेलने निकला। बताते हैं कि खेलते-खेलते दोनों तालाब के करीब पहुंच गए।

यहां पर किसी तरह से दोनों बच्चे तालाब में गिर गए। गहराई अधिक होने व घटना पर किसी की नजर न पड़ने के कारण दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इधर परिवार को जब दोनों बच्चों का ध्यान आया, तब वे तलाशने निकल पड़े।
विज्ञापन


इसी बीच परिवारीजनों ने तालाब में दोनों बच्चों के शव उतराते देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला। घटना से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वे अपने मासूम बच्चों की मौत को लेकर बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें