फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तीखे तेवरों ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
विज्ञापन

सीतापुर। ठंड के तेवर सोमवार को बेहद तीखे हो गए। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हर कोई बेहाल नजर आया। तेज बर्फीली हवा मुसीबत और बढ़ाती रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद सूरज ने हाजिरी तो लगाई, पर शीतलहर ने धूप का असर महसूस नही होने दिया।

गलन का आलम यह रहा कि भारी गर्म कपड़ों का बोझ लादे रहने पर भी लोग ठिठुरते रहे। सुबह और शाम घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। कोहरा वाहनों के लिए स्पीड ब्रेकर बना रहा। भीषण सर्दी के सितम से फिलहाल राहत के आसार नही हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह घने कोहरे, शीतलहर व गलन के बीच हुई। कोहरे की घनी चादर ने दृश्यता शून्य कर दी। लिहाजा, 20 से 30 मीटर दूरी तक भी कुछ नजर नही आ रहा था। हेडलाइटें जलाने के बावजूद वाहन धीमी गति से रेंगकर आगे बढ़ते दिखाई दिए।

कड़ाके की ठंड से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। सर्दी के तेवरों में नरमी आती न देख मजबूरन लोगों ने बिस्तर से निकलकर दिनचर्या शुरू की। अत्यधिक ठंड के चलते ज्यादातर लोगों ने घर में दुबके रहने में ही भलाई समझी। जिन्हें बाहर निकलना पड़ा वह गर्म कपड़ों का बोझ लादने के बाद भी ठिठुरते रहे।

राहत को अलाव, हीटर का सहारा लेने को लोग मजबूर हो गए। रविवार के मुकाबले न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़क गया। पारा गिरने से सर्दी पूरे शबाब पर रही। हालांकि दोपहर बाद करीब 2 बजे कड़ी मशक्कत कर सूरज ने दर्शन तो दिए, लेकिन 6 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बफीर्ली हवा धूप पर भारी पड़ती रहीं।

सर्द हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। शाम 5:40 बजे से गलन व कोहरे के प्रकोप में और इजाफा हो गया। जान की आफत बन गई ठंड से बचने को हर कोई अपने घर में दुबक गया। रात 8 बजे शहर की सड़के सूनी हो गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
विज्ञापन


आज और कल बंद रहेंगे स्कूल
सीतापुर। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने 9 व 10 को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन शिक्षकों की छुट्टी नहीं रहेगी। वह स्कूल में एमडीएम बनवाएंगे। नौनिहालों को बुलाकर एमडीएम खिलाते हुए उनकी छुट्टी कर देंगे। शिक्षक स्कूल में मौजूद रहकर मिशन इंद्रधनुष अभियान व अन्य शासकीय कार्य पूरे करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें