फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की थानाध्यक्ष दिखाएंगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राएं बनेंगी थानेदार, हुक्म बजाएंगे सिपाही
विज्ञापन


सीतापुर। अगर आप आज जिले के किसी थाने पहुंचे और आपका सामना वहां नए थानेदार से हो जाए तो बिल्कुल भी चौंकिएगा नहीं।

कारण, जिले के 26 थानों की कमान बुधवार को एक दिन के लिए छात्राओं के कंधों पर होगी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह पहल की है।

छात्राओं के मन से अपराधियों का भय निकालने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को जिलेभर की 26 कोतवाली व थानाध्यक्षों की कमान छात्राओं के हवाले करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हर कोतवाली व थाना क्षेत्रों से 20-20 की संख्या में तेजतर्रार छात्राओं को कोतवाली व थानों पर आमंत्रित किया गया है। कोतवाली व थानों पर पहुंचने वाली 20 छात्राओं में एक छात्रा का चयन किया जाएगा, जो बाकी से बेहद तेज हो।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक छात्रा को प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष बनाया जाएगा। छात्राएं कोतवाल व थानाध्यक्षों की तरह ही हुक्म देगी और थाने आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को सुनेेंगी। ऐसे में मंगलवार को अब जिले के थाने बदले-बदले नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें