सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान
सीतापुर। निकाय चुनाव में लगाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। इन्हें यह सहूलियत देने के लिए द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान गल्ला मंडी में एक काउंटर स्थापित होगा।
इस काउंटर पर कर्मचारी पोस्टल बैलेट कर इस्तेमाल कर वोट डालेंगे। अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि चुनाव आयोग ने चुनाव में लगाए गए अफसर-कर्मचारियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि डाक में विलंब एवं पोस्टल बैलेट को डाक से भेजने की असुविधा एवं मतदान ड्यूटी पर लगे सभी कार्मिकों के मत पड़ने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 26 नवंबर को मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के समय नवीन मंडी परिषद सीतापुर परिसर में डाक मतपत्र सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी।
आवेदन पत्र के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को डाक मतपत्र निर्गत किया जा सकता है, जिसे वे रजिस्ट्रीकृत डाक से या मतदान सुविधा केंद्र पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टी के उम्मीदवार का कोई अधिकृत प्रतिनिधि प्रक्रिया के अवलोकन को उपस्थित रह सकता है।