फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख सीएचसी के डॉक्टर समेत 30 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख सीएचसी के एक डॉक्टर व दो कर्मचारी समेत 30 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2084 पहुंच गई है। अब तक आठ मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना एक सैकड़ा के करीब मरीज आ रहे थे। गुरुवार को इसमें कुछ कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 30 लोग संक्रमित मिले है। इनमें मिश्रिख सीएचसी के एक डॉक्टर व दो कर्मचारी पॉजिटिव हो गए है। अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया, सीएचसी को तीन दिन के लिए बंद करा दिया गया है।
इस दौरान वहां पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया होगी। सोमवार को ओपीडी खुलेगी। तब तक केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। इसके अलावा जिला अस्पताल का एक कर्मचारी संक्रमित हो गया है। इसके अलावा मानकपुर, बिजवार आजाद नगर, खानपुर, कनकारी, गांव, शादीपुर, सीतापुर, बिसवां, कृष्णानगर, स्टेशन रोड़ निकट सेठी हॉस्पिटल, बिसवां देहात, भट्ठा महमूदाबाद, मोहम्मदपुर बथरा महादेव, हरदासपुर महोली, रिजीनल ऑफिस सीतापुर, कैथलीबाग मछरेहटा, जानीपुर परसेंडी, कसरैंला व मुल्लाभीरी में कोरोना के केस सामने आए है।
विज्ञापन

अस्पताल में ताला, मरीज रहे बेेहाल
मिश्रिख सीएचसी में गुरुवार को तीन केस सामने आने से हड़कंप मच गया। सुबह जब मरीज इलाज कराने पहुंचे तो सीएचसी बंद होने से वापस लौट गए। इलाज कराने आई रामप्यारी ने बताया कि सीएचसी से इलाज चल रहा था। अब डॉक्टर नहीं मिले है तो बाहर दिखाऊंगी। फीस भी देनी होगी। रामप्रकाश ने बताया अगर सीएचसी बंद करनी थी तो पहले ही सूचना दे देते, जिससे हमें यहां आना न पड़ता। इलाज की सुविधा नहीं मिली पर सीएचसी तक आने-जाने का किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें