फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2800 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
सीतापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 2800 मरीजों ने इलाज करवाया। इस दौरान अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा व हृदय रोग से पीड़ित थे। प्राथमिक जांच करने के बाद इन्हें सीएचसी व जिला अस्पताल से जांच करवाने के लिए रेफर कर दिया गया। जनपद के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही। इसके बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या कम हुई है। सीएचसी आने वाले अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी व त्वचा रोग से परेशान आ रहे हैं। इन मरीजों को एक सप्ताह की दवा दी गई है। प्राथमिक जांच की गई। सीएचसी व जिला अस्पताल से अन्य जांचें करवाने के लिए रेफर किया गया है।
55 मरीजों को दी दवा

लहरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में डॉ. रवि वर्मा ने 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी। डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के चलते अधिकांश मरीज खांसी ,जुखाम, बुखार, बदन दर्द, त्वचा रोग के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने व परिवार नियोजन अपने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


10 मरीजों को बांटी दवाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में जन आरोग्य मेले में चिकित्सक ने 10 मरीजों को दवाइयां दी | आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने कुल 10 मरीजों को इलाज किया। जिसमें चर्म रोग का एक, स्किन का एक, सांस रोग के दो, जाड़ा बुखार 6 मरीजों को देख कर उन्हें दवाइयां दी गईं। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार व स्टॉप नर्स शशिकांती मौजूद रही।
विज्ञापन

बेहतर तरीके से किया इलाज
मरीजों का बेहतर तरीके से मेले में इलाज किया गया। कई जांच पीएचसी पर उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। -डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें