फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। घर पर झंडा लगाते समय एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर क्योटाना गांव निवासी सुधाकर मिश्र (35) पुत्र रामचंद्र मिश्र सीएचसी लहरपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को उसके घर राजपुर क्योटाना में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन था।
विज्ञापन

इसमें शामिल होने सुधाकर मिश्र आया था। शुक्रवार की सुबह रामायण के शुभारंभ के मौके पर वह घर में झंडा लगा रहा था। इसी बीच बांस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से सुधाकर बेहोश हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी रेउसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेवता विधायक ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें