सीतापुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में अलग-अलग छह रूटों पर ए-रिक्शों का संचालन कराया जाना है। इसके लिए टोकन वितरण का काम लगभग पूरा हो चुका है।
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि अलग-अलग छह रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन किए जाने के लिए तीन हजार ई रिक्शों को टोकन बांटे जाने थे। इस प्रक्रिया में अब तक करीब दो हजार 200 टोकन बांटे जा चुके हैं। अब महज 800 टोकन बचे हैं। उम्मीद है कि एक माह के अंदर बचे हुए अन्य टोकन भी बंट जाएंगे। टोकन वितरण का काम पूरा होने के बाद निर्धारित रूटों पर ही ई रिक्शे चलेंगे। अभी जिन ई रिक्शा चालकों को टोकन बांटे गए हैं, वह निर्धारित रूट पर ही चल रहे हैं। सभी टोकन बंंटने के बाद चेकिंग अभियान चलेगा।