फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सेल्समैन की जेब से 22 हजार चुराए

Mon, 25 Nov 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद में एक पेट्रोलपंप के सेल्समैन की जेब से कार सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात नौ नवंबर की है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेउसा के मेयोढी सेलहवा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बिसवां मार्ग पर बने ओम साईं फिलिंग सेंटर पर सेल्समैन है। नौ नवंबर को वह ड्यूटी पर थे। देर रात नींद आ जाने के कारण वह पेट्रोल पंप पर पड़े तख्त पर ही सो गए।
रात 12:53 पर दो चार पहिया वाहनों से कुछ लोग आए और उनकी जेब में रखे 22 हजार रुपये व मोबाइल चुरा लिया। प्रमोद ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें