फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले के तीन सर्किल में बनेंगी 17 पुलिस चौकियां

Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपराध पर नियंत्रण के लिए जिले के तीन सर्किलों महमूदाबाद, महाेली, मिश्रिख में 17 नई चौकियां बनाई जाएंगी। इन सर्किलों में पड़ने वाले थानों की अन्य चौकियों की सीमाओं में भी कुछ परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र के मुताबिक महमूदाबाद कोतवाली में मोतीपुर, सिरौली, ऊंचगांव नई चौकियां बनेंगी। मोतीपुर चौकी में मोतीपुर को मिलाकर, बीबीपुर, रमुवापुर, बन्नी, नहर कालोनी, शहजानी, छंगापुर, कुंसडान्सड़ा, मुबारकपुर कला, रेवान, गुलरामऊ, सुंदौली, ठाकुरपुर, सैदनपुर क्षेत्र शामिल हैं। सिरौली में साहिनपुर खेरिया, सरैंया बल्देवसिंह, भथरा माधव, फिरोजपुर, तुरसेना, बनेहरा बीरबल, न्यामतपुर लबरहा, कासा, सदरावा, सिरौली। ऊंचगांव में शिष्टीपुर, जमुनाडीह, दरियापुर, खालगांव, मोहम्मदपुर कला, भरथर, चुनका, देवकलिया, गुलौली, बंभौरी, कंडारी, मरहमतनगर, बिरासी क्षेत्र शामिल हैं।
चौकी कस्बा का नाम परिवर्तित कर चौकी बस अड्डा किया गया है। थाना रामपुर मथुरा में नई चौकी बांसुरा बनेगी। जिसमें भागीपुर, मरौचा, रायपुर अलायपुर, सिरकुण्डा, गौरा, चान्दपुर लौधोनी, समनापुर माफी, सधुआपुर, बांसुरा, तुलापुर, जैरामपुर, जरावन, सरैया, मसूदपुर क्षेत्र शामिल हैं। दूसरी नई चौकी भगौतीपुर बनेगी। जिसमें सोहरिया, शुकुलपुरवा हजारा, बगस्ती, केवड़ा, टेरवा मनिकापुर, दहला धौरहरा, मथुरा, देशीलोकिया, छतौनी, जानकीनगर, खनेवा मितौरा, पारा रामनगर, अफसरिया क्षेत्र शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


जहांगीराबाद के नाम से होगी अब देबियापुर चौकी
थाना सदरपुर की चौकी दिबियापुर को सीमा परिवर्तन के साथ अब चौकी जहांगीराबाद के नाम से संचालित होगी। इसके साथ ही यहां नई चौकी गौडेचा बनेगी। जिसमें गौडेचा (बाजार), नवीगंज, पिपरी, बसावनपुर, अहिबनपुर, हेलेपारा, अंगेठुआ, लच्छीपुर, शाहपुर, विलौली नानकारी, बकहुआं बाजार, देवरिया, कंजाखेड़ा, रमद्वारी, लालपुर शामिल होंगे। दूसरी नई चौकी कस्बा सदरपुर होगी। जिसमें सदरपुर, खुरवल, वनवीरपुर, बनिगवां, हरैया, भूसना, टिकरा, नीबाडेहरा, मझिगवां, कोठिला, सरैया चलाकापुर, बेहटी शामिल होगी। थाना थानगांव में नई चौकी हलीमनगर बनेगी। जिसमें सुजातपुर, ग्वारी, तरसेउरा, सरैया छतौना, भदेवा, बेर्रा बरौरा, बरा, खनुवापुर, रंगवा, मेउडी सेल्हवा, सरैया भटपुरवा, खमहरिया, जगदीशपुर हजरिया क्षेत्र शामिल होंगे। चौकी मुजेहना को समाप्त कर हल्का गंगापुरवा में इसका विलय कर संचालित किया जाएगा।

मिश्रिख में आंट, संदना में मंगलम होगा नई चौकी का नाम
मिश्रिख कोतवाली में नई चौकी आंट की स्थापना होगी। जिसमें इमलिया, बरेठी, बेहलिया, कोल्हुवा, डिघिया, तेलियानी, पतौंजा, भिखनापुर, आंट, सहादतनगर, इस्लामनगर क्षेत्र शामिल होंगे। थाना संदना में चौकी मंगलम बनेगी। इसमें अल्लीपुर, भीखपुर, गढीखेरवा, हिण्डौरा, कुर्सी, नन्दवन, असल, ढकहा, गोपालपुर पूर्वी, कुचलाई, नहोइया क्षेत्र शामिल होंगे। नैमिषारण्य में नई चौकी औरंगाबाद की स्थापना होगी। जिसमें परसपुर, औरंगाबाद, मीरापुर, करुवामऊ, रधुनाथपुर ऐनी, कुनेरा, भाऊपुर, करखिला, डेगरा, मरेली, नगुवापेडी शामिल होंगे। थाना मछरेहटा में सूरजपुर नई चौकी बनेगी। फत्तेपुर, मिरचौडी, हरैया, रमुवापुर, भिठौरा, पहाड़पुर, हरिपालपुर, राजागांव, गढ़ी, मधवापुर गांव शामिल होंगे। इसके साथ ही नई चौकी परसदा बनेगी। जिसमें कुन्दुवापुर, जमलापुर उत्तरी, ददेवरा, रसूलपुर, देवपारा, विक्रमपुर, बारेपारा, गोपालापुर, महमूदपुर माफी, परसदा, पौड़ावर, सकरारा, सुर्जनपुर, निघुवामऊ, हिसामपुर, नत्थापुर, चितरेहटा, भदेभर, यारपुर, भिट्ठेपुर शामिल होंगे।

पडरखा शिवमंदिर के नाम से होगी इमलिया सुल्तानपुर में नई चौकी
कोतवाली महोली में नई चौकी नेरी बनेगी। जिसमें नेरी, रुस्तमगर, मूडासानी, मोहरनिया, जहांसापुर, कारीपाकर, पकरिया, हरैय्याफत्तेपुर, कचूरी, छहेलिया, नेवादा, बद्दापुर गांव बनेंगे। पिसावां में नई चौकी दधनामऊ की स्थापना होगी। जिसमें गांव दधनामऊ, निरहन, बिजौली, अर्थापुर, साहबनगर, गुलरिहा, लोहारखेड़ा, रामपुरभूड़ा, हरनीकलां शामिल होंगे। थाना इमलिया सुल्तानपुर में नई चौकी पडरखा शिवमंदिर के नाम से बनेगी। जिसमें सोहई, चन्दनपारा, रोहिला, अर्थलपुर, मथना, छतौना, मलिकापुर, बेनियापुर, हेमपुर, सरौरा, सेमरहन, जगदीशपुर गौहरेया, पडरखा, नटौरा गांव शामिल होंगे। दूसरी नई चौक तिहार नाम से होगी। जिसमें तिहार, नौरंगपुर, सहरोई, मुस्फाबाद, जगना, हथुरी, नव्वा अम्बरपुर, सहादतनगर, उमरसा, पेरई रायपुर, परेवा, धैनापुर, कुसुमा इलाके शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें