सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडिया हसनपुर के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग लखनऊ से कार मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए आ रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संदना थाना इलाके के कोडरी निवासी सुभाष, सुनील, संतोष, राहुल एवं सतीश सोमवार को कार से लखनऊ से अपने गांव को आ रहे थे। रास्ते में सिधौली कोतवाली इलाके में सिधौली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडिया हसनपुर के सामने उनकी कार पलट गई।
इस हादसे में सुभाष, सुनील, संतोष, राहुल, सतीश, विपिन कुमार घायल हो गए। यह लोग लखनऊ से अपने गांव मतदान करने जा रहे थे। आननफानन सभी घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।