फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर दो बैट्रा लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नकाबपोश बदमाशों ने केबिन खुलवाने का भी किया प्रयास
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के चौकीदार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दो बैट्री लूट लिए। बदमाशों ने केबिन खुलवाने का प्रयास भी किया। नाकाम रहने पर चौकीदार को जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।

पंप मालिक ने शुक्रवार की सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का केस दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र में बिसवां मार्ग के किनारे अकसोहा गांव के करीब सूर्या फिलिंग स्टेशन है। गुरुवार की देर रात करीब एक इस बजे पेट्रोल पंप पर पांच हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने पंप के चौकीदार मुल्लू को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद पंप के जनरेटर तथा वहां खड़े ट्रैक्टर का बैट्रा खोल लिया। बदमाशों ने कैश लूटने के लिए पंप के केबिन को खुलवाने का प्रयास किया। मगर अंदर सो रहे सेल्समैन ने केबिन नही खोला।
विज्ञापन


इस पर जानमाल की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाते ही सेल्समैन द्वारा पंप मालिक विनोद शुक्ल को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। पंप मालिक ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें