फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के प्रश्रपत्र में उलझे विद्यार्थी, 3529 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचल दलों ने किया निरीक्षण, नहीं मिली अव्यवस्था
विज्ञापन

सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को अंग्रेजी के पेपर में विद्यार्थी उलझे रहे। कई प्रश्नों को हल करने में मशक्कत करते रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर बहुत कठिन था। इसी वजह से कई प्रश्न बिना हल किए ही छोड़ दिए। इस दौरान 3529 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।

हाईस्कूल में प्रथम पाली में अंग्रेजी का पेपर था। इस पेपर में 37,777 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 34,248 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 3529 अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर कठिन था। कई प्रश्न बहुत ही अनसुलझे थे। इनको समझकर हल करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन


इसके कारण कई प्रश्नों पर बहुत कम समय दे पाए। वहीं प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण में 74 के सापेक्ष 68 ने परीक्षा दी। छह गैर हाजिर रहे। कृषि अर्थशास्त्र सत्तम पेपर में 1325 के सापेक्ष 1293 ने परीक्षा दी। 32 गैर हाजिर रहे। बहीखाता व लेखाशास्त्र में 577 के सापेक्ष 553 ने परीक्षा दी। 24 अनुपस्थित रहे।

रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन में 14 में 13 ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी में 22 में 21 ने परीक्षा दी। कृषि वनस्पति विज्ञान में 2381 के सापेक्ष 2232 ने परीक्षा दी। 149 गैर हाजिर रहे। ऑटोमोबाइल्स में सभी 20 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधान रचना एवं साज सज्जा में 157 में 95 ने परीक्षा दी। 62 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में गृहविज्ञान द्वितीय का पेपर था। जिसमें 7203 के सापेक्ष 6686 विद्यार्थी ने परीक्षा दी। 517 नदारद रहे। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो गई। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें