फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगतिन किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पॉस मशीन के विरोध व मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। ई-पॉस मशीन से राशन न मिलने व मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर संगतिन किसान मजदूर संगठन ने शुक्रवार को पहले डीएम कार्यालय फिर बाद में विकास भवन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं ने धरना दिया। बाद में अपर जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकानों पर इसी माह से ई-पॉस मशीन से राशन देने की व्यवस्था की गई है। इससे मजदूर पेशा लोगों समेत अन्य गरीबों को राशन मिलने में दिक्कत हो रही है। उनके अंगूठे के निशान घिस गए हैं। योजना प्रारम्भ होने के पूर्व से ही संगतिन किसान मजदूर संगठन नई व्यवस्था का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कोई सुधार न होने पर संगठन की आक्रोशित महिलाओं ने विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। संगठन की मुखिया ऋचा सिंह की अगुवाई में महिलाओं ने मनरेगा की लगभग तीन करोड़ मजदूरी बकाया का लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए ई-पॉस मशीन से राशन न देने की मांग की।
विज्ञापन


काफी समय गुजर जाने के बाद भी मनरेगा की राशि को मजदूरों को नहीं दिया गया है। अन्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद विकास भवन का घेराव किया। धरनास्थल पर महिलाओं का धरना जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें