फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां ने गांव के ही तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में ननिहाल आए युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। मृतका की मां ने अपने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीएम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सीओ लहरपुर द्वारा पीएम रिपोर्ट आते ही कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कधेलिया गांव में रहने वाला सर्वेश गुप्ता (32) पुत्र गोविंद बुधवार को अपने ननिहाल चांदपुर आया था। गुरुवार की सुबह चांदपुर गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से उसका शव फंदे पर लटकता मिला।

मृतका की मां सुरजाना ने अपने गांव के तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम होने के बाद सायं करीब सात बजे शव पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर मेंहदीपुरवा के करीब बेनीरामा पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आते ही कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और जाम हटा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें