फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज-धजकर तैयार हो रहा खैराबाद अवध

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी स्टेशन से नौ जनवरी को रेल राज्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को करेंगे रवाना
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। आमान परिवर्तन में ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक कंप्लीट हो चुका है। बस इस पर ट्रेनों के फर्राटा भरने का इंतजार है। यहां के ट्रैक पर ट्रेनों को दौड़ाने को नौ जनवरी तारीख भी मुकर्रर है। खैराबाद अवध स्टेशन से रेल राज्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को सीतापुर से ऐशबाग रूट पर रवाना करेंगे। रेल महकमा उद्घाटन से पहले खैराबाद अवध स्टेशन को सजाने संवारने में जुटा है।

पहले पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक मीटर गेज था। पर मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दीली के लिए 14 मई 2016 को इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस ट्रैक के आमान परिवर्तन में करीब ढाई बरस लग गए। समूचा ट्रैक ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो चुका है। नवंबर में सीआरएस के मुआयने में ट्रैक ओके रहा है।
विज्ञापन


साथ ही 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इस ट्रैक पर ट्रेनों को दौड़ाने की परमीशन भी मिल चुकी है। इस ट्रैक पर रेलगाड़ियों के फर्राटे को संभावित तारीखें भी बताई जा रही हैं मगर हर बार कार्यक्रम टल रहा है। एक बार फिर नौ जनवरी तारीख निर्धारित की गई है।

बताते हैं कि इस दिन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना करेंगे। ट्रेन संचालन को उनका कार्यक्रम खैराबाद अवध स्टेशन पर कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। यहीं से वो खैराबाद अवध स्टेशन से एलईडी स्क्रीन पर हरी झंड़ी दिखाकर सीतापुर जंक्शन से ट्रेन को ऐशबाग के लिए रवाना करेंगे।

उद्घाटन तारीख तय होने के बाद खैराबाद अवध स्टेशन को सजाने संवारने की जुगत हो रही है। यहां के स्टेशन पर ट्रैक का रंगरोगन किया जा रहा है। पेयजल के लिए पाइप लाइनें भी बिछाई जा रही हैं। इनके अलावा इलेक्ट्रिक कार्य भी किए जा रहे हैँ। सौर ऊर्जा पैनल भी स्टेशन की छत पर लगाने काम चल रहा था।

खुलेगी एक टिकट खिड़की
खैराबाद अवध स्टेशन पर एक टिकट खिड़की स्थापित की जाएगी। यह काउंटर स्टेशन मास्टर के कक्ष से संचालित होगा। इसके लिए वहां पर काउंटर खोलने की व्यवस्थाएं चलती रही हैं।
विज्ञापन


खैराबाद अवध स्टेशन के मालगोदाम यार्ड पर रेल राज्य मंत्री का कार्यक्रम तय किया गया है। यहां पर मंत्री जनता को संबोधित कर एलईडी स्क्रीन पर हरी झंडी दिखाकर सीतापुर जंक्शन से ट्रेन को रवाना करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर स्टेशन पर सारी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
-शमीम, स्टेशन अधीक्षक, खैराबाद अवध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें