फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर घर में बजी बधाईयां, संतान पाकर दोहरी हुई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में साल के पहले दिन कुल 24 बच्चों ने लिया जन्म
विज्ञापन

सीतापुर। नया साल कई परिवारों के घरों में दोहरी खुशी लेकर आया है। एक तो मंगलवार को नया साल का पहला दिन, उस दिन ही घर में किलकारी गूंजी। अपनी संतान पाकर माता-पिता बहुत प्रसन्न हैं। वह इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। जिला महिला चिकित्सालय में इस दिन 24 बच्चों ने जन्म लिया।

मंगलवार को रात 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था। इस दौरान जहां लोग खुशी मना रहे थे। वहीं कुछ परिवारों के लोग अस्पताल के बाहर संतान मिलने की उम्मीद कर रहे थे। नए साल शुरु होने के कुछ ही क्षण बाद उनको संतान मिलने की सूचना मिली। इसको सुनकर वह खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि आज हमको ईश्वर ने एक साथ दोहरी खुशी थी। एक तो नया साल उस पर से घर में बेटी/बेटियां की किलकारी गूंजी है। इसके लिए हम ईश्वर को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं। जिला अस्पताल में 31 दिसंबर की रात 12 बजे से 1 जनवरी तक 24 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 15 लड़की व नौ लड़के शामिल हैं।

ईश्वर का है आशीर्वाद
खैराबाद इलाके के बुलहन निवासी सबाना ने नए साल पर एक बच्चे को जन्म दिया है। शबाना का कहना है कि बेटा मिल गया है इससे बहुत खुशी मिली है। वहीं खैराबाद के ही अकबरगंज निवासी शैलेंद्री को पुत्र की प्राप्त हुई है। वह इसे ईश्वर की महान कृपा बता रही हैं।
विज्ञापन


मछरेहटा के ददेवरा निवासी रश्मि के घर में बेटी की किलकारी गूंजी हैं। रश्मि का कहना है कि बेटी का अब जन्मदिन कभी नहीं भूलूंगी। जब भी नया साल आएगा तो जन्मदिन मना लिया करुंगी। पिसावां इलाके के कुतुबनगर निवासी आफरीन लड़की को पाकर फूले नहीं समा रही हैं।

बेहतर है स्वास्थ्य
जिला महिला अस्पताल में नए साल पर अब तक 24 बच्चों ने जन्म लिया है। जज्जा बच्चा को बेहतर तरीके से इलाज कराया जा रहा हैं। सभी ठीक हैं।
-डॉ. सुषमा कर्णवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें