फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक, सोने की चेन व 50 हजार रुपये न मिलने पर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में एक विवाहिता का शव छप्पर से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक, चेन व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा उनकी बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। थानाक्षेत्र के छेद्दुपुरवा मजरा सीपतपुर में रहने वाले पाले यादव की पत्नी गुड्डा देवी (25) का शव सोमवार की देर रात घर के बाहर छप्पर में रस्सी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह खबर मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता परशुराम महंत यादव निवासी ठेकेदारपुर मजरा गौलोक कोडर थाना थानगांव ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी पाले यादव से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार की थी।

शादी के बाद से ही ससुराल में उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की चेन व 50 हजार रुपये के लिए परेशान किया जाने लगा। कई बार गुड्डा ने प्रताड़ित किए जाने की बात कही। लेकिन इज्जत का हवाला देकर उसे ससुराल में किसी तरह गुजरबसर करने के लिए कह दिया गया। आरोप है, कि उक्त सामान न मिलने पर ससुरालीजनों द्वारा उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब वह छेद्दुपुरवा पहुंचा तो उन्हें गुड्डा का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने उसके पति पाले यादव, ससुर लालबचन, सास मायादेवी, देवर टेनी व देवरानी रिंकी देवी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें