कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव उतराता पाया गया। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
स्थानीय थानाक्षेत्र से शारदा सहायक नहर निकली है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे गौरा व हर्दी गांवों के बीच ग्रामीणों को नहर में एक युवती का शव उतराता दिखाई दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि लगभग 25 साल की युवती का शव है।
मृतका ने लाल कुर्ता व काली सलवार पहन रखी है। गले में लॉकेट व दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में अंगूठी पाई गई है। एक हाथ पर कलावा बंधा है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।