फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता से ही क्षेत्र का विकास संभव (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमिता से ही क्षेत्र का विकास संभव : कुलपति
विज्ञापन

- जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक में हुआ दीक्षांत समारोह
महमूदाबाद (सीतापुर)। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले के लिए यह जरूरी नहीं कि जीवन में भी वह अच्छा प्रदर्शन ही करें। दुनिया में सफल लोगों में यदि देखा जाए तो उनमें टॉपर्स की संख्या कम ही मिलती है। आज के युवाओं को नौकरी के स्थान पर उद्यमिता पर ध्यान देना चाहिए।

उससे वह अपने क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। वे बातें शनिवार को जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन और डॉ. शकुंलता मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रवीर कुमार ने कही। उन्होंने मुख्य अतिथि ने 24 मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि सफलता के लिए धन व अन्य संसाधनों का होना उतना आवश्यक नहीं है, जितना कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना है। ईमानदारी व परिश्रम का कोई शार्टकट नहीं होता। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. महरूख मिर्जा ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्राओं की समाज के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि सन् 1975 में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के रूप में इस संस्थान की स्थापना महमूदाबाद के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए की थी। संस्थान का शैक्षिक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इस संस्थान से निकले सैकड़ों युवा आज देश ही नहीं, विदेश में भी इसका नाम रोशन कर रहे हैं। मेरा सपना है कि महमूदाबाद में मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कालेज बने।

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने का रास्ता प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है। इस अवसर पर एसडीएम संतोष राय, सीओ अंकित कुमार, मीसम अम्मार रिजवी, हिदायत हुसैन, हारून रिजवी, असद मारूफ, भाजपा नेत्री आशा मौर्य, मोहन प्रसाद बारी, अम्ब्रीश गुप्त, राजू अंसारी, चन्द्रभूषण शुक्ल आदि मौजूद थे। संस्था की प्रगति आख्या प्रधानाचार्य सीपी त्रिपाठी व संचालन शरद मिश्र ने किया। अतिथियों के प्रति आभार विभागाध्यक्ष अवधराम मौर्य ने जताया।
विज्ञापन



इन्हें मिला सम्मान : कृषि इंजीनियरिंग के अमित कुमार, विवेक कुमार, संदेश कटियार, सिविल इंजी. के दीपक वर्मा, आदित्य नरायन तिवारी, रंगी लाल, कम्प्यूटर साइंस के सिकन्दर, शैलेन्द्र त्रिपाठी, इकबाल मेंहदी, डेयरी इंजीनियरिंग के शिवांश कुमार, इजहारूल खान, उत्कर्ष श्रीवास्तव, इलेक्ट्रानिक्स के नैमिष मौर्य, शिवम वर्मा, रंजीत मौर्य, आईटी इंजीनियरिंग के विशाल पाल, शिवा त्रिपाठी, अंकित वर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के ज्ञान प्रकाश, प्रशांत राठौर, अभिमन्यु सिंह, एमओएम के नूपुर वर्मा, अजीत कुमार, मो. इमरान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें