फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर महिला का शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले पति के साथ निकली थी मायकेे से, पति लापता
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे खड्ड में फेंक दिया गया। महिला तीन दिन पहले अपने पति के साथ मायके से घर के लिए निकली थी। जिसके बाद सोमवार को उसका शव तो बरामद हो गया मगर उसके पति का पता नहीं चल रहा है।

इधर मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पिसावां के ग्राम शमशेर नगर निवासी अमन की पत्नी सरिता देवी (25) अपने मायके पिसावां के हदीरा गांव में थी। गत 13 जुलाई को अमन पत्नी के मायके पहुंचा और सरिता को विदा कराके अपने घर के लिए निकल लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद अमन व सरिता लापता हो गए। न तो वे वापस मायके पहुंचे और न ही ससुराल पहुंचे। इधर सोमवार सुबह क्षेत्र के कई लोगों ने गुरसंडा गांव के निकट सड़क किनारे खड्ड में एक महिला का शव पड़ा देखा। उसके गले में सड़ी का फंदा कसा हुआ था।

खबर फैलते ही मायके पक्ष से हदीरा निवासी भोगनाथ व परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। यहां पर भोगनाथ ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री सरिता देवी के रूप में की। पिता ने पुलिस को बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सरिता का विवाह अमन के साथ किया था।

जिसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष से दहेज में तरह तरह की चीजों की मांग होने लगी थी। जिसमें तमाम मांगों को मायके पक्ष ने पूरा भी किया। इधर कई माह से ससुराल पक्ष दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

लगातार बढ़ रही मांगों से परेशान मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि मांग पूरी होती न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर गला घोंटकर सरिता की हत्या कर दी और शव को खड्ड में फेंक दिया।

विवाहिता के पिता भोगनाथ ने इस संबंध में सरिता के पति अमन, देवर दीपू, ससुर रामचंद्र व सास के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें