फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला खाने को पैसा न दिया तो भैया-भाभी पर किया बांके से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पान मसाला खाने के लिए रुपये न मिलने से नाराज छोटे भाई ने अपने भैया व भाभी पर बांके से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस इस संबंध में तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

कस्बे के महमूदाबाद के सम्पर्क मार्ग रंगवा रोड निवासी विनीत कुमार गुप्ता (25) व उसकी पत्नी सुषमा देवी (23) घर की छत पर लेटे थे। इसी बीच छोटा भाई दीपक वहां पहुंच गया। दीपक ने भाई से पान मसाला खाने के लिए रुपये मांगे, तो विनीत ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस बात से दीपक इस कदर नाराज हुआ कि उसने बांके से विनीत गुप्ता पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख सुनकर जब विनीत की पत्नी सुषमा देवी मौके पर पहुंची और बचाव करने लगी। तब दीपक ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।
विज्ञापन


तब तक विनीत व सुषमा देवी घायल हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने दोनों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के सदस्यों ने घटना का कारण आरोपी दिलीप की दिमागी हालत ठीक न होना बताया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें