फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप-छांव के बीच उमस ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का शनिवार को भी मिलाजुला मिजाज बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक धूप-छांव का दौर चला। जिसके बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इस बीच जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन बारिश नहीं होने से उमस ने खूब सताया। पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा। सूरज ने चमकना शुरू किया तो उमस बढ़ गई। हालांकि सूर्यदेव की गर्म किरणों को बीच-बीच में बादलों की चादर छिपाती रही। धूप-छांव का दौर चलने से मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। दोपहर के समय जिले के कई हिस्सों में घिरे काले बादलों ने बारिश की आस जगाई।

लेकिन बूंदाबांदी के बाद तेज हवा बादलों को उड़ा ले गईं। बारिश नही होने से उमस का प्रकोप बना रहा। उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए। सायं छह बजे के बाद आसमान में फिर काले बादलों ने डेरा डाल दिया। चलने वाली ठंडी हवा से बाहर तो मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


लेकिन घरों के अंदर उमस से राहत नही मिल सकी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह मिलाजुला बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें