फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में नहर पटरी के करीब पाया गया है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग बीमार था और बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राही के कुछ ग्रामीण मंगलवार की सुबह गांव के निकट नहर पटरी पर टहलने गए थे। इसी बीच नहर पटरी उन्होंने एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। उसकी उम्र 65 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही है। बुजुर्ग ने मटमैले कपड़े पहन रखे थे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बुजुर्ग उस क्षेत्र का निवासी नहीं है।

इस वजह से उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि बुजुर्ग बीमार था, वह बीते कई माह से नहर पटरी पर ही रह रहा था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें