फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चलेगा वोटर बनाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर बनाने को 26 से फिर चलेगा अभियान
विज्ञापन


सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर एक बार फिर जिले में नए वोटर बनेंगे। इसके लिए 26 दिसंबर से विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा।

इस अभियान में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को न सिर्फ वोटर बनाया जाएगा, बल्कि उन्हें फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। इसके अलावा वोटर लिस्टों व आईडी कार्डों में नामों का संशोधन भी किया जाएगा। अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।

2019 में देश में आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आयोग मतदाता सूचियों को अपडेट करने तथा सौ फीसदी वोटरों को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


इस अभियान में विधानसभा क्षेत्रवार वोटर लिस्टों में 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले लोगों को वोटर बनाया जाएगा। साथ ही वोटर लिस्टों में दर्ज त्रुटिपूर्ण नामों का शुद्धिकरण तथा मृतक व स्थानांतरित लोगों के नाम भी हटाए जाएंगे।

जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के बाद अब एक बार फिर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा।

26 दिसंबर से शुरू यह अभियान 31 जनवरी 2018 तक चलेगा। इस अभियान में एक जनवरी 2018 को 18 बरस की आयु पूरी कर चुके युवाओं को वोटर बनाया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 26 दिसंबर से शुरू यह अभियान 31 जनवरी 2018 तक चलेगा। इस अभियान में वोटर लिस्टों में अंकित त्रुटियों के दावे-आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन


साथ ही नए लोगों के नाम बढ़ाने के लिए उनके आवेदन भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 31 दिसंबर, सात जनवरी, 21 जनवरी एवं 28 जनवरी को बूथों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जबकि 21 फरवरी 2018 को विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूचियों का फाइनल प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें