चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने काटा हंगामा
सीतापुर। 11वीं वाहिनी के एक जवान ने निकाय चुनाव में ड्यूटी लगने पर बवाल किया। इस दौरान साथी जवानों से मारपीट भी की।
दूसरी तरफ एटीसी में तैनात एक कर्मचारी ने भी जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों ने दोनों पर शराब के नशे में होने का संदेह जताते हुए डॉक्टरी परीक्षण कराया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
11 वीं वाहिनी में तैनात सिपाही अमरनाथ यादव की निकाय चुनाव में डयूटी लगाई गई थी। मंगलवार को अमरनाथ ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
साथी जवानों ने उसे समझाना चाहा, तब वह मारपीट पर उतर आया। इस पर वाहिनी के अधिकारियों ने अमरनाथ पर शराब पीने का संदेह जताते हुए डॉक्टरी परीक्षण के निर्देश दिए।
जिसके बाद जवान का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। उधर, एटीसी में तैनात कर्मचारी सुनील कुमार ने भी मंगलवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा।
एटीसी के अन्य कर्मचारियों ने जब शिकायत की। तब सैन्य सहायक अवधेश कुमार पांडेय ने सुनील कुमार का डॉक्टरी परीक्षण कराने का निर्देश दिए।